logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा का महामोर्चा, इंदोरा मैदान में आंदोलनकारियों की भीड़; पुलिस की कड़ी सुरक्षा


नागपुर: ओड़िशा में रैली की अनुमति नहीं मिलने को लेकर रविवार को बामसेफ सहित अन्य संगठनों ने नागपुर में मोर्चा निकाला है। शहर के इंदोरा मैदान से लेकर संविधान चौक तक यह मोर्चा निकलेगा। मोर्चे को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय सहित स्मृति भवन में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में SRPF और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

दिसंबर 2025 में ओडिशा के कटक में 'बामसेफ' और 'भारत मुक्ति मोर्चा' का अधिवेशन प्रस्तावित था, जिसे सरकार ने अनुमति नहीं दी थी। इन संगठनों का आरोप है कि आरएसएस के दबाव में उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया। इसी विरोध को दर्ज कराने के लिए आज नागपुर में मोर्चा निकाला जा रहा है। शहर के इंदोरा चौक में हजारो की संख्या में आंदोलनकारी मौजूद है।

आंदोलनकारियों ने संघ मुख्यालय पर मोर्चा ले जाने की अनुमति मांगी थी, जिसे पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद आंदोलन का केंद्र अब संविधान चौक बनाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं पुलिस ने ऐतिहातन संघ मुख्यालय और रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। बडकसब चौक पर सुरक्षा बलों और पुलिस वाहनों की भारी आवाजाही बनी हुई है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है।