logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: भूमिहीन खेतिहर मजदूरों का चटणी-भाकर आंदोलन, सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी


अकोला: अकोला जिले के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। खेतिहर मजदूरों का आरोप है कि भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को जमीन नहीं दी जा रही है, जबकि जिले में हजारों एकड़ सरकारी जमीन वन, सामाजिक और अन्य कई कारणों से खाली पड़ी है।

प्रदर्शन कर रहे खेतिहर मजदूरों ने मांग की है कि खेतिहर मजदूरों की स्थिति में सुधार किया जाए, हर खेतिहर मजदूर के पास सात अंकों का पंजीकरण नंबर हो, और कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ योजना तथा अनुसूचित जाति व नवबौद्धों के लिए सशक्तिकरण योजनाओं को सीधे लागू किया जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में खेतिहर मजदूर शामिल हुए। वहीं, वंचित बहुजन आघाड़ी के युवा नेता सुजात अंबेडकर ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर चटनी-रोटी खाकर खेतिहर मजदूरों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि भूमिहीनों को तुरंत सरकारी जमीन दी जाए, अन्यथा संघर्ष तेज किया जाएगा।