logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अजित पवार की एनसीपी के दो विधायकों के बीच बयानबाजी, अमोल मिटकरी ने संग्राम जगताप को दी नसीहत


अकोला: सोलापुर ज़िले में करमाला हिंदू मोर्चा में बोलते हुए विधायक संग्राम जगताप ने कहा था कि दिवाली के दौरान हिंदुओं को सिर्फ़ हिंदुओं से ही खरीदारी करनी चाहिए। अब इसके बाद अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों के बीच काफ़ी तनाव बढ़ गया है।

विधायक अमोल मिटकरी ने संग्राम जगताप की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि हमारा देश महाराष्ट्र है, जो सर्वधर्म समभाव और फुले शाहू अंबेडकर की विचारधारा पर चलता है। पार्टी ने जगताप को नोटिस दिया है और अजित पवार ने भी उन्हें नसीहत दी है। उम्मीद है कि वह अपना कथन वापस ले लेंगे।

इस बीच, मिटकरी ने मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में मुस्लिम दुकानदारों से दिवाली के पटाखे खरीदते नागरिकों का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'विधायक साहब को गंभीरता से न लेते हुए हिंदू भाइयों ने जुटाई भारी भीड़।' विधायक अमोल मिटकरी ने संग्राम जगताप से यह भी पूछा है कि यह तस्वीर कैसे बदलेगी।