logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, किसानों का ऋण माफ कर तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग


अकोला: किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा करने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद, कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर मार्च निकाला और स्थानीय उप-जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने कहा कि 2014 से 2019 तक तत्कालीन भाजपा-शिवसेना सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज किसान ऋण माफी सम्मान योजना की घोषणा की थी। हालांकि मापदंड व शर्तें पूरी न होने के कारण किसानों ने नाराजगी जताई। सरकार भी हर दिन नए-नए आदेश जारी करने लगी थी। इसके चलते कर्ज राहत के लिए नई योजना घोषित करने की मांग उठी।

इसलिए, 2019 के बाद राज्य में सत्ता में रही महाविकास अघाड़ी सरकार ने 'महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकारी ऋण राहत योजना' की घोषणा की थी। इस योजना के तहत प्रति किसान अधिकतम दो लाख की सीमा तक लाभ दिया गया। साथ ही नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को सब्सिडी देने का मुद्दा भी विचाराधीन था। इसके बाद नवनिर्वाचित शिंदे-फडणवीस सरकार ने इस सब्सिडी की घोषणा करने का फैसला किया।