logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

इस वर्ष कपास की पैदावार प्रति एकड़ चार से पांच क्विंटल, कीमतों में गिरावट से संकट में किसान


अकोला: इस वर्ष कपास की पैदावार प्रति एकड़ चार से पांच क्विंटल ही हुई। फसल की कटाई भी अतिरिक्त मजदूरी से करनी पड़ती थी। लेकिन दाम बढ़ने की उम्मीद से किसानों ने कपास घर पर ही रखा है। जैसे-जैसे कपास की कीमत दिन-ब-दिन गिरती जा रही है, किसान सोच रहे हैं कि इस कपास को कब तक घर में रखा जाए।

इस साल कपास की बुआई ज्यादा हुई।पिछले साल जनवरी महीने में कपास की कीमत 8,500 रुपये प्रति क्विंटल थी। इस समय कपास की कम आवक के बावजूद कपास की कीमत में 1500 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। फिलहाल कपास 6500 से 7200 रुपए पर खरीदी जा रही है। इसलिए कुछ किसानों ने कपास को घर के अंदर रखना पसंद किया है।

इस साल कपास की फसल काफी अच्छी हुई थी. सरकार कपास को नकदी फसल कहती है लेकिन उस हिसाब से कपास को कोई कीमत नहीं मिलती। इससे किसानों ने नाराजगी जताई है।