logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

जिलाधिकारी ने किया बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण


अकोला: कलेक्टर अजीत कुंभार ने पातुर तहसील में बेमौसम बारिश से हुई कृषि क्षति का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पीड़ितों को आवश्यक सहायता दिलाने के लिए पंचनामा की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाये।

जिला अधिकारी ने पातुर तहसील के अंबाशी, देउलगांव, जांभरून आदि गांवों का दौरा किया और क्षतिग्रस्त कृषि का निरीक्षण किया। क्षेत्र में, बेमौसम बारिश के कारण विभिन्न फसलें जैसे आम, नींबू, मूंगफली, प्याज आदि को नुकसान हुआ है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कोई भी नुकसान प्रभावित किसान सहायता से वंचित न रहे और संपूर्ण विवरण के साथ सख्त पंचनामा किया जाए। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के किसानों से बातचीत की और उनके विचार सुने। इस अवसर पर पातुर के तहसीलदार राहुल वानखड़े सहित अधिकारी, कर्मचारी और किसान उपस्थित थे।