logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: 246 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी रद्द, वैकल्पिक कर्मचारियों की हुई नियुक्ति


अकोला: लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव कार्य हेतु विभिन्न सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें स्वास्थ्य कारणों से जिले के 246 अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी 15 अप्रैल तक रद्द कर दी गई है। उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

अकोला लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा. इसी पृष्ठभूमि में जिला प्रशासन के माध्यम से आवश्यक जनशक्ति की योजना बनायी गयी है. इसमें मतदान केंद्र अध्यक्ष, मतदान पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी आदि कार्यों के लिए विभिन्न सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है.

कुछ कर्मचारियों द्वारा विभिन्न कारणों से चुनाव कार्य हेतु नियुक्ति रद्द करने हेतु सहायक निर्वाचन निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है. लेकिन प्राप्त आवेदनों में से जिले के 246 अधिकारियों व कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी विभिन्न कारणों से आवश्यकतानुसार 13 अप्रैल तक निरस्त कर दी गई है.