logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: पिता ने ही की बेटे की हत्या, धारदार चाकू से रेता गला, आकोट शहर की घटना


अकोला: पिता द्वारा धारदार हथियार से गला काटने से बेटे की मौत की घटना रात को अकोट शहर के नवदुर्गा नगर में घटी। नगर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

रामटेक पुरा के पास नवदुर्गा नगर इलाके में ठाकरे परिवार रहता है। रात को आरोपी बालकृष्ण जनराव ठाकरे शराब के नशे में घर आया। वह अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने लगा और उसे काट डालने की धमकी दी।

उस समय उनके बेटे धनंजय ने पिता से पूछा कि वह उनकी मां को मरने की धमकी क्यों दे रहे हैं। इस बात पर पिता ने अपनी जेब से एक छोटा सा धारदार चाकू निकाला और अपने बेटे धनंजय ठाकरे की गर्दन पर वार कर दिया। मृतक की पत्नी पूजा धनंजय काले ने अकोट शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

शहर पुलिस पुलिस निरीक्षक तपन कोल्हे, पुलिस उपनिरीक्षक राजेश जवारे घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या कर आरोपी पिता फरार हो गया था। पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया।