logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिले में सोमवार तक जारी रहेगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी


अकोला: भारतीय मौसम विभाग के नागपुर केंद्र ने सोमवार 9 अगस्त तक अकोला जिले में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. इस पृष्ठभूमि में जिला प्रशासन के माध्यम से जिले के नदी किनारे के गांवों के निवासियों को सतर्क चेतावनी दी गई है.

काटेपूर्णा परियोजना में गुरुवार रात 11 बजे के बाद 80 प्रतिशत जल भंडारण के बाद परियोजना के चार गेटों को खोल दिया गया है और नदी तल में पानी छोड़ना शुरू है. जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट की चेतावनी दी है.

प्रशासन ने नदी के किनारे के गांवों के नागरिकों को सतर्क रहने, नदी के तल को पार न करने, बिजली और बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और बाढ़ के दौरान पुल और सड़क को पार न करने की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने कहा है कि जैसे-जैसे परियोजना में पानी की आवक जारी रहेगी, डिस्चार्ज बढ़ने की संभावना है.