logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

छह दिनों से हो रही बारिश, फिर भी जलसंकट के आसार, अकोला में सिर्फ 30 फीसदी जल भंडारण


अकोला: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जिले में जल संकट गहराता जा रहा है. अकोला जिले के बांधों में महज 30 फीसदी जल भंडारण बचा है. अकोला वासियों से पानी का संयम से उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

पिछले सप्ताह अकोला का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और कुछ दिनों से तापमान में काफी वृद्धि हुई है। भीषण गर्मी के अगले 60 दिन शेष रहने के कारण आज तक जिले के बांधों में स्टॉक केवल 30.56 प्रतिशत है।

बढ़ती गर्मी के कारण तेजी से पानी का वाष्पीकरण होने से जिले के बांधों का जल भंडारण तेजी से घट रहा है। अत: भविष्य में जलसंकट गहराने के संकेत अभी से दिखने लगे हैं।

2023 की शुरुआत से ही मानसूनी बारिश कम रही है। इसलिए ज्यादातर बांध पूरे नहीं भर पाए हैं। उपलब्ध जल के तीव्र दोहन के कारण जल भंडारण घटते जा रहे हैं। इस बीच जिले में जलसंकट की समस्या दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की मांग की जा रही है।