logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: विधवा की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, बच्चे की गवाही बनी अहम सबूत


अकोला: जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील पाटिल की अदालत ने एक विधवा की हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी महिला पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया था। मृतक महिला के ग्यारह साल के बेटे की गवाही आरोपी को सजा दिलाने में अहम सबूत बनी।

आरोपी का नाम धोत्रा ​​शिंदे, मुर्तिजापुर निवासी धनराज प्रह्लाद साठे है। सविता अंकुश दुधे के पति की 2018 में आकस्मिक मृत्यु हो गई। उस समय उनके दो बच्चे थे। 

गांव में रहने वाला आरोपी धनराज साठे उस पर हमेशा शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन महिला ने उसे शादी के लिए साफ मना कर दिया। इसके बाद भी आरोपी बार-बार शादी की मांग करता रहा।

18 मार्च, 2019 को महिला अपने दो बच्चों, आरोपी और ऑटो चालक के साथ मुर्तिजापुर से धोतरा शिंदे लौट रही थी जब महिला ऑटो से बाहर निकल रही थी तभी आरोपी धनराज प्रह्लाद साठे ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।