logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मौसम विभाग की चेतावनी, जिले में और दो दिन होगी बेमौसम मौसम


अकोला: जिले में 9 अप्रैल से शुरू हुई बेमौसम बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि तूफान के साथ बेमौसम बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले में और दो दिन बेमौसम बारिश होगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

किसानों से अपनी उपज को नुकसान से बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर संग्रहित करने का अनुरोध भी किया है। नोटिस में कहा गया है कि बाजार समिति में बिक्री के लिए लाया गया सामान भीग न जाये इसका ख्याल रखा जाये। 

जिले में 9 अप्रैल से बेमौसम बारिश का दौर जारी है. 12 अप्रैल को देर रात जिले में बेमौसम बारिश हुई. इस बारिश से जिले का 4 हजार हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है. इस बीच बेमौसम बारिश अभी भी जारी है और अगले दो दिनों तक जारी रहेगी.

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में प्रतिचक्रवाती हवा की स्थिति बन गई है और बंगाल की खाड़ी से गर्म भाप भरी हवाएं राज्य में आ रही हैं. इस मौसम की स्थिति के कारण विदर्भ में अगले दो दिनों तक गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।