logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अब अमरावती तक चलेगी पुणे-भुसावल एक्सप्रेस, सेंट्रल रेलवे की घोषणा


अकोला: यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने पुणे-भुसावल-पुणे एक्सप्रेस को सोमवार 13 नवंबर से अमरावती तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दैनिक एक्सप्रेस के अकोला में रुकने से यात्रियों को सुविधा हुई है। मध्य रेलवे के भुसावल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पुणे-भुसावल एक्सप्रेस को अब बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन नंबर 11025 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस 13 नवंबर से रोजाना सुबह 11.05 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 00.55 बजे अमरावती पहुंचेगी। वापसी यात्रा पर ट्रेन नं. 11026 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस 13 नवंबर से 22.50 बजे अमरावती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:25 बजे पुणे पहुंचेगी।

एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित कुर्सी कार, एक स्लीपर, 13 साधारण (गैर-एसी) कुर्सी कारें हैं जिनमें से 7 आरक्षित और 6 अनारक्षित, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी ब्रेक वैन और एक जनरेटर कार है।

इस ट्रेन का स्टॉपेज उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव, कजगांव, पचोरा, जलगांव, भुसावल, बोदवड, मलकापुर, नंदुरा, शेगांव, अकोला बडनेरा में होगा।