logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, अब मिलेंगे दाखिले, प्रमाणपत्र, सामान्य नागरिकों की परेशानी हुई कम


अकोला: पिछले कई दिनों से शुरू राजस्व विभाग के कर्मचारियों अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार मंगलवार को समाप्त कर दी गई। इसकी घोषणा महाराष्ट्र राज्य राजस्व कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुटे और वैजनाथ कोरकने ने की। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर पर सकारात्मक चर्चा के चलते यह निर्णय लिया गया है। आज यानी बुधवार से सभी कर्मचारी काम शुरू कर दिया है।

राजस्व सहायक, तलाठी के पद जिला स्तरीय और समकक्ष योग्यता वाले चलते राजस्व सहायकों का ग्रेड पे 2400 करने, राजस्व विभाग में सेवा नियमितीकरण हेतु राजस्व सहायक, तलाठी को संभागीय माध्यमिक सेवा परीक्षा और पदोन्नति के लिए राजस्व पात्रता परीक्षा, इन दोनों परीक्षाओं के स्थान पर एक ही परीक्षा प्रणाली आयोजित करने सहित अन्य मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने 15 जुलाई से हड़ताल शुरू कर दी थी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए आय प्रमाण प्राप्त करने के लिए रिपोर्ट के लिए तलाठी कार्यालय में इस समय भीड़ लग रही है। सर्टिफिकेट के लिए पहले तलाठी से रिपोर्ट लेनी होगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व विभाग से एक फाइल प्राप्त होती है। लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण काम बंद हो गया। अब हड़ताल खत्म होने के बाद आम लोगों के काम होने शुरू हो जाएंगे।

अपर मुख्य सचिव ने दांगट कमेटी की रिपोर्ट को यथावत स्वीकार कर लिया है और यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए संबधित विभाग ने कार्रवाई शुरू भी दी है। शीर्ष क्लर्क इस पद का पदनाम सहायक राजस्व अधिकारी किए जाने के संबंध में सरकार ने निर्णय के लिए प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया। साथ ही अन्य मांगों के संबंध में संबंधित विभाग अध्यक्षों को निर्देश दे दिये गये हैं तथा सभी संबंधित फाइलों पर कार्रवाई की जा रही है।