logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जून के अंत तक चलेगी सिकंदराबाद-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस


अकोला: गर्मी की छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की गई सिकंदराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस को 25 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे ट्रेन के अकोला से गुजरने की वजह से अकोला निवासियों को तेलंगाना और राजस्थान जाने में सुविधा होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 07123 सिकंदराबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11.50 बजे सिकंदराबाद स्टेशन से रवाना होगी। दूसरे दिन गुरुवार को रात 12.15 बजे अकोला रेलवे स्टेशन और तीसरे दिन शाम 05.45 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी यात्रा पर ट्रेन क्रमांक 07124 उदयपुर सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस 4 मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को शाम 04.05 बजे उदयपुर से रवाना होगी और अगले दिन रविवार को रात 11.35 बजे अकोला स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 09.45 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।