logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

कृषि मंत्री अमरावती दौरे के दौरान जहां ठहरे थे वहां से महज पांच किलोमीटर दूर युवा किसान ने की आत्महत्या 


अमरावती- अमरावती विभाग में किसान आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे है एक ओर जहाँ यवतमाल जिले में हर दिन किसान मौत को गले लगा रहे है तो वही यह सिलसिला अमरावती जिले में भी दिखाई देने लगा है.जिले की धारणी तहसील के लाकूट में एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली.खास है की जिस जगह यह आत्महत्या हुई है उससे ठीक पांच किलोमीटर दूर साद्राबाडी में राज्य के कृषि मंत्री अपने दौरे के दौरान ठहरे हुए थे.मृतक किसान आदिवासी समाज का है जिसका नाम अनिल सुरजलाल ठाकरे है.

बीते दिनों विदर्भ में अतिवृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है.इतने बड़े संकट के बीच में भी किसानों को किसानों को सरकारी मदत की बात तो दूर अब तक पंचनामे तक नहीं हुए है जिस वजह से किसान परेशान है.धारणी तहसील पहले से ही कई तरह के संकट से जूझ रहा है.जिला मुख्यालय से सैकड़ों मिल दूर कई आदिवासी भागो में अब भी मुलभुत सुविधायें नहीं है.मौजूदा स्थिति किसानों के लिए स्थिति को विकराल बना रही है.