logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: महाराष्ट्र जन सुरक्षा अधिनियम को रद्द करो, दर्यापुर में कांग्रेस ने किया आंदोलन


अमरावती: राज्य में लागू हुए महाराष्ट्र जन सुरक्षा अधिनियम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दर्यापुर तहसील के झंडा चौक पर आंदोलन किया। तहसील ग्रामीण एवं नगर समिति ने आज डिपो चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने अधिनियम को लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक तमाचा भी बताया। इसी के साथ इसे रद्द करने की मांग की। "हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे", "जन सुरक्षा नहीं, बल्कि जन उत्पीड़न!" जैसे तीखे नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून का विरोध किया।

कांग्रेस ने कहा कि यह कानून भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (व्यक्तिगत स्वतंत्रता) का उल्लंघन करता है। कांग्रेस नेताओ ने आशंका व्यक्त की गई कि कानून की अस्पष्ट व्याख्याओं के कारण सरकार विरोधी विचार व्यक्त करने वालों के खिलाफ अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा सकती है। इस कानून से सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों और आम नागरिकों की गिरफ्तारी और संपत्ति जब्त होने का खतरा है।

तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाटिल भारसाकले के नेतृत्व में प्रस्तुत वक्तव्य में मांग की गई कि इस कानून को तुरंत निरस्त किया जाए और इस पर व्यापक चर्चा की जाए। पस्थित कार्यकर्ताओं ने वक्तव्य के माध्यम से स्पष्ट चेतावनी दी, "लोकतंत्र और संविधान की रक्षा होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी!" इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।