logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: लेहगांव चौफुली में दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल


अमरावती: शिरखेड थाना क्षेत्र के लेहगांव चौफुली में दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। यह हादसा शिरखेड थाने से लगभग दो किलोमीटर दूर, सुबह करीब चार बजे हुआ। 

लोहारा से नागपुर जिले के पर्यटन स्थल चिखलदरा जा रही एक स्कॉर्पियो और अमरावती से मोर्शी जा रहे एक मालवाहक पिकअप वाहन की लेहगांव चौक पर आमने-सामने टक्कर हो गई। पिकअप चालक ने स्पीड बम्प से बचने के लिए विपरीत दिशा में गाड़ी घुमाने की कोशिश की, जिससे नेरपिंगलाई से चांदुर बाजार जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियाँ पलट गईं।

इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक अभिषेक धोंडू चव्हाण, जगदीश ज्ञानेश्वर पवार, योगेश बंडू चव्हाण और पिकअप चालक विकास कन्हैयालाल समेत पाँच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अमरावती के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस चौराहे पर एक पखवाड़े पहले भी ऐसी ही एक दुर्घटना हुई थी। स्थानीय लोगों ने चौराहे के चारों ओर स्पीड बम्प लगाने की माँग की है। शिरखेड पुलिस आगे की जाँच कर रही है। 

देखें वीडियो: