logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे, यातायात विभाग ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र


अमरावती: शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए यातायात पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त ने मनपा आयुक्त को एक पत्र लिखकर दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने का अनुरोध किया है।यातायात एसीपी कार्यालय द्वारा जारी किए गए इस पत्र में कहा गया है कि तेज धूप में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े रहने वाले वाहन चालकों को लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, इस अवधि के दौरान यातायात नियंत्रण प्रणाली को बंद रखना आवश्यक है।

पत्र में शहर के कुछ प्रमुख चौराहों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जहां वाहन चालकों को सीधी धूप का सामना करना पड़ता है। इनमें राजकमल चौक, पंचवटी चौक, इरविन चौक, शेगांव नाका, गर्ल्स हाई स्कूल चौक और शिव टेकड़ी चौक शामिल हैं। इन चौराहों पर धूप से बचाव के लिए ग्रीन नेट जैसी कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिससे वाहन चालकों को कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ता है।

यातायात विभाग का यह कदम वाहन चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब देखना यह है कि मनपा आयुक्त इस अनुरोध पर क्या निर्णय लेते हैं। इस बीच, दोपहर के समय इन चौराहों पर यातायात व्यवस्था कैसे संचालित की जाएगी, यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है।