logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खतरनाक स्थिति में पहुंचा भातकुली का माटरगांव-वाठोडा पुल; सोया हुआ प्रशासन नागरिकों की जान से कर रहा खिलवाड़


अमरावती: अमरावती जिले की भातकुली तहसील में माटरगाव-वाठोडा मार्ग पर पूर्णा नदी पर बना पुल पूरी तरह से ख़तरनाक स्थिति में पहुँच गया है। 1995 में बना यह पुल आज गड्ढों और दरारों से भरा हुआ है, और नागरिक रोज़ाना अपनी जान हथेली पर रखकर यहां से यात्रा कर रहे हैं।

पुल पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इतना ही नहीं, पुल की ऊँचाई कम होने के कारण नदी में बाढ़ आने पर पानी पुल के ऊपर से बहता है। पुल के नीचे कई जगहों पर दरारें होने के कारण इसके कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई है। इससे भी गंभीर बात यह है कि पुल पर कोई सुरक्षा बैरियर नहीं हैं। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों, दोनों की जान को बड़ा खतरा है। 

लोक निर्माण विभाग और प्रशासन द्वारा इस ओर लगातार की जा रही अनदेखी से नागरिकों में रोष व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि पुल की तुरंत मरम्मत नहीं की गई तो बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।