logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

नवनीत राणा का युवा स्वाभिमान उम्मीदवार को समर्थन, बीजेपी का सिरदर्द बढ़ा


अमरावती: मनपा चुनाव का प्रचार जैसे-जैसे तेज़ हो रहा है, शहर की राजनीति में नए सियासी रंग उभरकर सामने आ रहे हैं। साईनगर वार्ड में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ युवा स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने के बाद अब भाजपा की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। विलासनगर–मोरबाग वार्ड में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के बजाय युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार सभा कर खुला समर्थन किया। राणा के इस कदम से भाजपा कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बन गई है

अमरावती चुनाव के प्रचार के दौरान अमरावती में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा द्वारा खुले तौर पर युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन से भाजपा के भीतर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। साईनगर वार्ड में भाजपा उम्मीदवार तुषार भारतीय के खिलाफ युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार सचिन भेंडे के समर्थन के बाद अब नवनीत राणा ने विलासनगर–मोरबाग वार्ड में भी युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार दीपक साहू सम्राट के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने प्रभाग ड से भाजपा उम्मीदवार राजेश साहू की जगह युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की, जबकि उसी प्रभाग से भाजपा के तीन अन्य उम्मीदवारों को जिताने की भी बात कही।

दिलचस्प बात यह रही कि ये सभी उम्मीदवार युवा स्वाभिमान पार्टी के मंच पर मौजूद थे। इसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर एक ही प्रभाग में भाजपा के एक उम्मीदवार का विरोध करने की राजनीति क्या? इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस दौरान नवनीत राणा ने हमारी हार के लिए जिम्मेदार लोगों को सबक सिखाओ का नारा भी दिया, जिसे लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और पार्टी के भीतर शुरू गुटबाजी को सामने रख दिया है।