logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: दिल्ली धमाके के बाद देशभर में हाई अलर्ट, अमरावती में कड़ी सुरक्षा; बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड सक्रिय


अमरावती: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद महाराष्ट्र में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके तहत अमरावती पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

अमरावती के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों, चौकों और बाजार क्षेत्रों में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस बलों को 24 घंटे गश्त के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बडनेरा रेलवे स्टेशन, अमरावती रेलवे स्टेशन, बडनेरा बस स्टेशन, राजापेठ बस स्टेशन सहित शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यात्रियों के सामान की जांच मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की मदद से की जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

पुलिस आयुक्तालय ने नागरिकों से शांति और सतर्कता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह तलाशी और निगरानी अभियान देर रात तक जारी रहेगा। पुलिस की विशेष टीमें भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और सरकारी दफ्तरों के आसपास सघन जांच कर रही हैं।

सुरक्षा बलों को इस समय फुल-प्रूफ अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी संभावित आतंकी साजिश को नाकाम किया जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से संयम और सहयोग की अपील की है, वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।