logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: सामने से आ रही दोपहिया को वाहन ने मारी टक्कर; दो की मौत, एक गंभीर घायल


अमरावती: यवतमाल स्थित प्रसिद्ध नवदुर्गा का दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों को एक वाहन ने उड़ा दिया। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवको की पहचान मयूर शंकरराव नेवारे (26) और प्रणय वानखड़े (25) के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल रुद्र अतुल राउत (15) तीनों शहर के अमर शहीद भगत सिंह चौक इलाके के रहने वाले हैं। घटना रविवार को यवतमाल-धामनगांव मार्ग पर नंदुरा के पास हुई।

नवरात्रि इस समय पूरे जोरों पर है और विदर्भ में प्रसिद्ध यवतमाल में नवदुर्गा उत्सव को देखने के लिए हजारों भक्तों की कतार लगी हुई है। मृतक मयूर, प्रणय व घायल रुद्र शनिवार (पहली) रात दोपहिया वाहन से देवी के दर्शन करने यवतमाल गए थे। इस बीच रविवार की सुबह जब वह धामनगांव रेलवे लौट रहे थे तो यवतमाल-धामनगांव मार्ग पर नंदूर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने मयूर नेवारे के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर में मयूर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मयूर का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया, जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रणय वानखड़े की इलाज के लिए सेवाग्राम ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस हादसे में घायल रुद्र राउत का पैर टूट गया है और उसकायवतमाल में इलाज चल रहा है। बाबुलगांव पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। चूंकि मयूर और प्रणय दोनों अच्छे स्वभाव के हैं और घर के बगल में रहते हैं, उनके निधन से भगत सिंह चौक क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।