logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मानसून के दौरान चिखलदरा में टूटा पर्यटकों का रिकॉर्ड, चार महीने में पहुंचे ढाई लाख पर्यटक, नगर परिषद को हुई 56 लाख की आया


अमरावती: विदर्भ के स्वर्ग के रूप में विख्यात चिखलदरा में इस साल मानसून के मौसम में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले चार महीनों में 2.5 लाख से अधिक पर्यटक चिखलदरा आए, जिससे नगर परिषद को 56 लाख रुपये की आय हुई है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चिखलदरा क्षेत्र में झरने, हरी-भरी पहाड़ियाँ, घना कोहरा और ठंडा मौसम पर्यटकों को विशेष रूप से लुभा रहा है। पर्यटक घने जंगलों में घूमने, झरनों में भीगने और हरियाली के बीच शांति का आनंद ले रहे हैं। इस साल चिखलदरा में कुल 1220 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में पानी की कमी भी दूर हुई है। मेलघाट और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हुई है और सापन, चंद्रभागा व शाहनूर बांधों के द्वार खोल दिए गए हैं।

इस मौसम ने न केवल स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा दिया है बल्कि चिखलदरा को पर्यटकों के लिए आदर्श मानसून पर्यटन स्थल भी बना दिया है। विदर्भ के स्वर्ग के रूप में विख्यात चिखलदरा में इस मानसून में रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले चार महीनों में 2.5 लाख से अधिक पर्यटक चिखलदरा आए, जिससे नगर परिषद को 56 लाख रुपये की आय हुई है।

भीमकुंड पॉइंट, देवी पॉइंट, चिखलदरा में जत्रादोह, सोमदोह में जवाहर कुंड, पंचबोल पॉइंट और मेलघाट के नागमोदी घाट मोड़ पर ऊँचाई से गिरते झरने जैसे प्रमुख स्थल अब पर्यटकों का आकर्षण बन चुके हैं। इसके अलावा सोमदोह और कोलकास में भी बड़ी संख्या में पर्यटक इस प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।