logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

कचरे की समस्या से नाराज़ नागरिक सड़क पर उतरे, राहतगाँव रिंग रोड की जाम; यातायात बाधित


अमरावती: अमरावती के राहतगाँव रिंग रोड इलाके में आज सुबह से ही नागरिकों ने ज़ोरदार सड़क जाम आंदोलन शुरू कर दिया है। सड़क के किनारे लगातार फेंके जा रहे कचरे से होने वाली दुर्गंध और अस्वच्छता से नाराज़ नागरिक सड़क पर उतर आए हैं और प्रशासन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

यह विरोध प्रदर्शन लगभग दो घंटे से चल रहा है, जिसके कारण ओल्ड बाईपास पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए अमरावती विधायक सुलभा खोडके और मनपा की अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाइक मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी नागरिकों को समझाने की कोशिश शुरू कर दी है।

इस बीच, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कूड़े की समस्या का समाधान नहीं कर रहा है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रशासन तुरंत कदम उठाए।