logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

संसद के बाहर बवाल: राहुल गांधी बनाम केंद्रीय मंत्री, गद्दार से देश के दुश्मन तक बयानबाज़ी


नई दिल्ली: बजट सत्र की शुरुआत से ही गतिरोध जारी है। विपक्षी दल चीन मुद्दे को लेकर लगातार लोकसभा में हंगामा कर रहे हैं। सदन में शुरू हुआ युद्ध सदन के बाहर भी जारी है। हालांकि, इसी हंगामे के बीच उस समय स्तिथि थोड़ी असहज हो गई, जब सीढ़ियों पर नारेबाजी करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वहां से गुजरते केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह दिया। वहीं राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता को देश का दुश्मन बता दिया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच थोड़ी नोंकझोंक भी दिखाई दी। लेकिन बाजू में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने राहुल को रोक लिया। 

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस सहित अन्य सांसदों के साथ मकर द्वारा की सीढ़ियों पर नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे। बिट्टू को देखते ही राहुल गांधी ने उन्हें गद्दार गद्दार बोलना शुरू किया। राहुल ने बिट्टू को अपनी तरफ आते देख अपने अन्य साथियों से कहा कि, यहां देखिए एक गद्दार जा रहा है, उसका चेहरा तो देखिए..." 


राहुल ने आगे बिट्टू की तरफ हाथ मिलने के लिए अपना हाथ आगे करता हुए कहा कि, "नमस्ते भाई मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो तुम वापस आओगे।" राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ने उसी जुबान पर जवाब दिया। बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार करते हुए कहा कि, "देश का गद्दार..." और बाजू से संसद के अंदर जाने लगे।

हालांकि, बिटू द्वारा देश का दुश्मन कहने पर राहुल आग बबूला हो गए, और केंद्रीय मंत्री को रोकने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान बाजू में मौजूद किसी वेणुगोपाल ने राहुल को रोका। तब जाकर राहुल शांत हुए। सबसे महत्वपूर्ण जब राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा उस समय राहुल सहित जितने भी सांसद मौजूद थे, वह ठहाके मार के हंस रहे थे।