logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

भाजपा नेता अनिल बोंडे का ठाकरे गुट पर हमला, कहा - वो उपद्रव ही मचाएंगे


अमरावती: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक अनिल बोंडे ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध कर रहे ठाकरे गुट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उबाठा उपद्रव ही मचाने वाले हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट क्या कहता है, यह ध्यान रखना ज़रूरी है।

ठाकरे गुट के आंदोलन की आलोचना करते हुए बोंडे ने कहा, “अगर आप परेशानी पैदा करना चाहते हैं, तो देश की सीमा पर करें। यह कोई सीधा भारत-पाकिस्तान मैच नहीं है, यह एशिया कप है। अगर पाकिस्तान आता है, तो वह मैच खेलना ही होगा। उबाठा जिस कांग्रेस के साथ बैठते हैं, उसने पाकिस्तान के खिलाफ कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 26/11 के हमले में 150 नागरिक मारे गए थे, फिर भी सिर्फ़ विरोध प्रदर्शन हुए।”

बोंडे ने कहा, “ऐसे समय में देश के प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ा होना हर देशभक्त नागरिक की ज़िम्मेदारी है। राजनीति के लिए राष्ट्रहित से खिलवाड़ करना उचित नहीं है।” भाजपा नेता के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और अब ठाकरे गुट की प्रतिक्रिया पर सबकी नज़र है।