logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में युवक ने ट्रांसजेंडर से की शादी, विवाह की हो रही हर जगह चर्चा


अमरावती: हम हमेशा कहते हैं कि प्यार में जाति और धर्म नहीं देखा जाता, लेकिन अब प्यार में लिंग भेद भी नहीं देखा जाता। लिंग भेद से आगे बढ़कर एक युवक ने ट्रांसजेंडर से शादी कर ली और तो और, इस शादी को सहमति भी मिल गई। स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत यह शादी हुई।

अमरावती के उत्तम नगर इलाके की ट्रांसजेंडर निकू की मुलाकात बडनेरा मार्ग पर गोंड बाबा मंदिर में चेतन नासरे नाम के युवक से हुई। लगातार मुलाकातों से दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। करीब ढाई साल तक दोस्त रहने के बाद चेतन और निकू ने शादी करने का फैसला किया।

चेतन के माता-पिता ने भी अपने बेटे की इच्छा की खातिर इस शादी की अनुमति दे दी और यह भव्य विवाह समारोह परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी में अमरावती में हुआ। इस विवाह समारोह में समाज सेविका रजिया सुल्ताना ने अहम भूमिका निभायी।

सुल्ताना ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि समाज में ट्रांसजेंडरों के पक्ष में बदलाव आ रहा है। इस अलग शादी को लेकर इस वक्त अमरावती की खूब चर्चा हो रही है।