logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बडनेरा रेलवे स्टेशन पर 2.11 करोड़ रूपये के आभूषण चोरी से सनसनी


अमरावती: जिले के बडनेरा रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक स्वर्ण व्यापारी का ₹2 करोड़ 11 लाख 82 हज़ार मूल्य का लगभग 2 किलो 300 ग्राम वजनी आभूषणों से भरा सूटकेस चोरी हो गया। इस सनसनीखेज घटना से रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जलगाँव के स्वर्ण व्यापारी किशोर वर्मा अमरावती में सोना बेचने आए थे और शाम को हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन से वापस जलगाँव लौट रहे थे। वर्मा बडनेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठे थे।

यह घटना उस समय हुई जब वर्मा ने अपना आभूषणों से भरा सूटकेस कुछ पल के लिए अपने पास से हटाकर किनारे रख दिया। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने इतनी बड़ी कीमत के आभूषणों से भरा बैग चुरा लिया। चोरी का पता चलते ही व्यापारी ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। चोरी हुए आभूषणों की कुल कीमत 2,11,82,000 रुपये बताई जा रही है।

बडनेरा रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना की गहन जाँच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों और चोरी हुए माल का पता लगाने के लिए स्टेशन और ट्रेन के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रेलवे स्टेशन पर हुई इतनी बड़ी चोरी ने यात्रियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।