logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मतदाता सूची से नाम गायब होने का मामला; चुनाव अधिकारी ने कहा - तकनीकी दिक्कतों के कारण नहीं अपलोड हो पाई सूची


अमरावती: अमरावती जिले की अंजनगांव सुरजी तहसील में कई गाँवों के नाम मतदाता सूची से गायब होने का एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। 20 गाँवों के 8,000 मतदाताओं के नाम मसौदा मतदाता सूची में न होने से हड़कंप मच गया है। इस संबंध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश्वर घ्यार ने प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण ये सूचियाँ चुनाव विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाईं। जिस दिन ये सूचियाँ प्रकाशित हुईं, उसी दिन तहसीलदार और ज़िला कलेक्टर को इसकी जानकारी हो गई थी। जो सूचियाँ गायब हैं। हम एक कंट्रोल चार्ट तैयार करके उन्हें फिर से अपलोड कर रहे हैं। हमारा काम चल रहा है ताकि कोई गाँव, कोई नाम, कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि यह मसौदा मतदाता सूची थी। यह अंतिम मतदाता सूची नहीं थी। तकनीकी दिक्कतों के कारण जो कुछ रह गया होगा, उसे अब ठीक करने का मौका है। प्रशासन का कहना है कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने से पहले, हम गायब हिस्से को नए सिरे से अपलोड कर रहे हैं।