logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 24 हजार मूल्य की 12 अवैध तलवारें जब्त; आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज


अमरावती: अमरावती में क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के रतनगंज इलाके में एक बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध के घर पर छापा मारकर 24,000 रूपये मूल्य की 12 अवैध स्टील की तलवारें ज़ब्त कीं और आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर संदीप चव्हाण को मिली गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने नागपुरी गेट थाना क्षेत्र के रतनगंज में छापा मारा। इस दौरान, आरोपी रहीम खान यूसुफ खान उर्फ रहीम गोटीवाला निवासी रतनगंज, अमरावती के घर से 12 धारदार स्टील की तलवारें ज़ब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 24,000 रूपये बताई गई है। चूँकि इन हथियारों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस नहीं था, इसलिए पुलिस ने उन्हें तुरंत ज़ब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ नागपुरी गेट थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, सपोनी मनीष वाकोडे, हेड कांस्टेबल सतीश देशमुख, फिरोज खान, पुलिस कांस्टेबल सूरज चव्हाण, शेख नाजिम और रंजीत सहित क्राइम ब्रांच की एक संयुक्त टीम द्वारा की गई।