logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: भूख हड़ताल पर बैठी महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने पुलिस पर जबरन शव कब्जे में लेने का लगाया आरोप


अमरावती: न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठीं 75 वर्षीय शांताबाई उकारदा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने न्याय मिलने तक शव हटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस पर जबरन शव को कब्जे में लेने का आरोप लगा। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया है कि स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं से जुड़े होने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाया।

अमरावती जिला कलेक्ट्रेट के पास पिछले छह माह से अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति विवाद को लेकर भूख हड़ताल कर रही 75 वर्षीय शांताबाई उकारदा की इलाज के दौरान मौत हो जाने से सनसनी फैल गई है। शांताबाई और उनकी बेटी विजया उकारदा, नगर निगम के अधिकारियों को सेवामुक्त करने समेत कई माँगे कर रही थीं।

महिला की मौत के बाद देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही, जब परिजनों ने न्याय मिलने तक शव न उठाने की चेतावनी दी, लेकिन पुलिस पर जबरन शव को भूख हड़ताल मंडप से कब्जे में लेने का आरोप लगा, इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मृतका की बेटी ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक संजय खोडके और सुलभा खोडके के  कार्यकर्ता होने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिला।