logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: सरकारी गोदाम में गरीबों के राशन पर चूहों का डेरा, चीनी की बोरियों पर मिली पान-गुटखे की पीक; जांच के आदेश


बुलढाणा: गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन दुकानों) के जरिए कम दरों पर दिए जाने वाले अनाज की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुलढाणा जिले के चिखली स्थित सरकारी अनाज गोदाम में घोर लापरवाही और गंदगी का साम्राज्य उजागर हुआ है।

बोरियों पर चूहों की गंदगी और पान-गुटखे की थूक
गोदाम के सामने आए दृश्यों के अनुसार, जहां गरीबों के लिए वितरित की जाने वाली चीनी रखी गई है, वहां साफ-सफाई के बुनियादी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चीनी की बोरियों पर चूहों की विष्ठा (मल), धूल-मिट्टी और यहां तक कि कर्मचारियों या आने-जाने वालों द्वारा खाई गई पान-गुटखे की पीक साफ दिखाई दे रही है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक है, बल्कि सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

जांच कर दोषियों पर होगी कार्रवाई: जिला आपूर्ति अधिकारी
इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) रुपेश बीजेवार ने कहा है कि गोदाम में हुई इस लापरवाही की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।