logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

अशोक चौहान के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर माणिकराव ठाकरे बोले- कही नहीं जा रहे, विरोधी फैला रहे झूठ


शेगांव: कांग्रेस (Congress) में सब सही नहीं चल रहा है। पिछले कुछ सालों में कई बड़े और वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। जिसमें गुलाम नबी आज़ाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह जैसे कद्द्वार नेता शामिल हैं। वहीं अब एक और नेता के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा (BJP) का दामन थामने की चर्चा तेज है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े नेताओं में शुमार अशोक चौहान (Senior Leader Ashok Chavhan) के कांग्रेस छोड़ भगवा दल में शामिल होने की चर्चा है। वहीं अब इन चर्चाओं पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणिकराव ठाकरे (Manikrao Thackeray) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, न तो चौहान पार्टी छोड़ने वाले हैं और न ही वह नाराज है। विपक्ष द्वार यह भ्रम फैलाया जा रहा है। 

ठाकरे ने कहा, "कल नांदेड़ की बैठक में अशोक चव्हाण ने बताया कि, चर्चा शुरू है वह गलत हैं। ये बात उन्होंने मीडिया को भी बताई है। भारत जोड़ी यात्रा को लेकर अशोक चव्हाण और मेरी एक साथ बैठक हुई थी। हमने कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की। इस प्रशिक्षण शिविर में उद्धतक के रूप में अशोक चव्हाण स्वयं शामिल होंगे। तो ये चर्चाएं सिर्फ मीडिया में होती हैं। वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है।"

उन्होंने कहा, “अशोक चव्हाण को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र में एक अहम नेता के तौर पर देखा जाता है। वे ऐसा नहीं सोच सकते। विपक्षी दल उनके बारे में गलत सूचना फैला रहा है।"

उपमुख्यमंत्री फडणवीस के साथ की थी मांग


अशोक चौहान के पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे हैं ऐसी खबरे आ रही है। इसी नाराजगी के बीच चौहान ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई कि, वह कांग्रेस का हाथ छोड़कर भगवा गमछा गले में डालने की तैयारी में हैं।