logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाशिक के बाद अब उज्जैन सिंहस्थ के डिजास्टर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी IIM नागपुर के पास, MP सरकार के साथ MOU साइन


नागपुर: मैनेजमेंट और गवर्नेंस के क्षेत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) नागपुर ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। नाशिक में होने वाले आगामी सिंहस्थ कुंभ के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट का जिम्मा संभालने के बाद, अब संस्थान को मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ के 'क्राउड मैनेजमेंट' या कहें डिजास्टर मैनेजमेंट (भीड़ नियंत्रण) की भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सिलसिले में हाल ही में इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार और IIM नागपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

नाशिक कुंभ के लिए महायुति सरकार का मेगा प्लान
गौरतलब है कि पूरे 12 साल बाद नाशिक में सिंहस्थ कुंभ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसे वैश्विक स्तर पर सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च कर बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने में जुटी है। इस महाआयोजन में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन (Disaster Management) को चाक-चौबंद रखने का काम पहले से ही IIM नागपुर की टीम संभाल रही है, जिस पर लगातार काम जारी है।

मध्य प्रदेश सरकार ने भी जताया IIM नागपुर पर भरोसा
नाशिक कुंभ के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा IIM नागपुर किए समझौते सहित मुंबई के क्राउड मैनेजमेंट पर किये काम की कार्यप्रणाली और विशेषज्ञता को देखते हुए अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी संस्थान पर भरोसा जताया है। बीते दिनों इंदौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में राज्य सरकार और संस्थान के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन के बीच हस्ताक्षर हुए। 

30 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान 
प्रयागराज महाकुंभ के सफल मैनेजमेंट से सीख लेते हुए नाशिक और उज्जैन, दोनों ही जगहों पर आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उज्जैन सिंहस्थ में संभावित 30 करोड़ लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 'क्राउड मैनेजमेंट' (भीड़ नियंत्रण) का पूरा खाका तैयार करने की जिम्मेदारी IIM नागपुर के विशेषज्ञों को सौंपी है। इसके लिए हाल ही में इंदौर में दोनों पक्षों के बीच एक MoU भी साइन किया गया है।

IIM नागपुर के विशेषज्ञ आधुनिक डेटा एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक मैनेजमेंट टूल्स के जरिए एक ऐसा फुल-प्रूफ प्लान तैयार करेंगे जिससे, भगदड़ जैसी अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। ट्रैफिक और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को सुगम बनाया जा सके। आपातकालीन स्थिति (Disaster Management) में तुरंत एक्शन लिया जा सके। नाशिक के बाद अब उज्जैन जैसे बड़े वैश्विक आयोजन की सुरक्षा और प्रबंधन का जिम्मा मिलना IIM नागपुर और पूरे विदर्भ के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।