logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई में एयर ट्रैफिक जाम: नागपूर की कई उड़ानें प्रभावित, मंत्री बावनकुले समेत कई विधायकों को टालना पड़ा मुंबई दौरा


नागपुर: मुंबई हवाई अड्डे पर भारी हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) संकट यानी 'हवाई जाम' का सीधा असर नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिल रहा है। मुंबई से नागपुर के बीच आने-जाने वाली कई उड़ानें घंटों की देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। अचानक हुए इस बदलाव से आम यात्रियों समेत मुंबई में शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होने जा रहे विदर्भ के नेताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

इंडिगो की उड़ान रद्द, कई फ्लाइट्स घंटों लेट

मुंबई में ऑपरेशनल और तकनीकी दिक्कतों के चलते इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-नागपुर-मुंबई विमान सेवा (6E-6802/5175) को पूरी तरह रद्द करना पड़ा। इसके अलावा, कई अन्य विमानों का शेड्यूल बुरी तरह बिगड़ गया।

  • मुंबई से सुबह 9:30 बजे नागपुर पहुंचने वाली फ्लाइट (6E-6058/6145) सुबह 11:05 बजे तक भी नागपुर नहीं उतर सकी थी।
  • इसी तरह, सुबह 11:40 बजे आने वाली एक और उड़ान (6E-2060/5344) भी मुंबई में ट्रैफिक जाम के कारण हवा में ही फंसी रही।
  • एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

मानसून की शुरुआत से ही स्थिति खराब

हवाई यातायात में आ रही यह दिक्कत कोई पहली बार नहीं है। पिछले महीने, जून के दूसरे और तीसरे हफ्ते में भी मुंबई और पुणे में मानसून की पहली जोरदार बारिश और खराब मौसम के चलते कई विमानों को आधे से एक घंटे तक हवा में ही चक्कर (Hovering) लगाने पड़े थे। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से आने वाली कुछ उड़ानें तकनीकी खराबी के चलते भी लेट हुई थीं।

बावनकुळे समेत कई विधायकों का मुंबई दौरा रद्द

इस हवाई जाम का सबसे बड़ा राजनीतिक असर नागपुर के लोकप्रतिनिधियों पर पड़ा। महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए सोमवार को मुंबई रवाना हो रहे विदर्भ के कई दिग्गज नेताओं को अपनी यात्रा टालनी पड़ी। विमानों में भारी देरी और अनिश्चितता को देखते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे, हिंगना के विधायक समीर मेघे, भाजपा विधायक प्रवीण दटके और विधायक डॉ. राजीव पोतदार को अपनी सोमवार की मुंबई उड़ान रद्द करनी पड़ी। इस वजह से ये सभी नेता सोमवार को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके। अब इन सभी नेताओं ने मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना होने का फैसला किया है।