logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

मई महीने से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत–बिलिमोरा खंड में विद्युतीकरण का काम पूरा; रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- नहीं होता अड़ंगा तो ढाई साल पहले काम होता पूरा


नई दिल्ली: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर विद्युतीकरण के बाद ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम को 20 नवंबर को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यदि परियोजना में अनुमति और जमीन अधिग्रहण जैसी बाधाएं नहीं आतीं, तो काम करीब ढाई साल पहले ही पूरा हो सकता था।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब धीरे-धीरे अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत–बिलिमोरा सेक्शन में ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) सिस्टम को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत यानी बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है। रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, यह काम 20 नवंबर 2026 को पूरा हुआ। करीब 50 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनों में बिजली व्यवस्था शुरू की गई है। इससे अब इस सेक्शन में आगे की तकनीकी जांच और परीक्षण का रास्ता खुल गया है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजना में हुई देरी को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण और जरूरी अनुमतियां मिलने में करीब ढाई साल का समय लग गया। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण भी लगभग दो साल तक काम प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि परियोजना का वास्तविक निर्माण कार्य 2021 में तेजी से शुरू हो पाया। रेल मंत्री के मुताबिक, यदि शुरुआती बाधाएं नहीं आतीं तो परियोजना का काम ढाई साल पहले ही पूरा हो सकता था। 


मई 2027 में ट्रायल की तैयारी

बुलेट ट्रेन के स्वदेशी संस्करण को लेकर भी रेलवे तेजी से काम कर रहा है। रेल मंत्री ने सितंबर 2026 में बताया था कि भारत में निर्मित पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई या जून 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। ट्रायल के बाद तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा संबंधी मंजूरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि, मई 2027 में यात्रियों के लिए नियमित सेवा शुरू होने की पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे के ताजा संकेतों के मुताबिक, पहली हाईस्पीड रेल सेवा 2027 की अंतिम तिमाही में शुरू करने का लक्ष्य है। शुरुआत में सूरत से वापी के बीच सेवा चलाने की योजना है।

508 किलोमीटर लंबा होगा हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। इस परियोजना में कुल 14 ट्रैक्शन सबस्टेशन के जरिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अत्याधुनिक 2×25 केवी ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम लगाया गया है। पूरे बिजली नेटवर्क की निगरानी केंद्रीय नियंत्रण केंद्र से की जाएगी। सूरत–बिलिमोरा रेलखंड में चार नदियों पर पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के ऊपर एक स्टील ब्रिज भी बनाया गया है। इसके अलावा शोर को कम करने के लिए एलिवेटेड ट्रैक के किनारे करीब 94 हजार नॉइज बैरियर लगाए गए हैं। 

बिजली की तारों से दूर रहने की अपील

रेलवे ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम चालू होने के बाद आसपास रहने वाले नागरिकों, यात्रियों और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। रेलवे के मुताबिक, इन तारों में हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित हो रही है। ऐसे में इनके नजदीक जाने, छूने या इनके आसपास बिना अनुमति किसी तरह का काम करने से बचने की अपील की गई है।