logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी


नागपुर: नागपुर के हवाई संपर्क को विस्तार देने के दावों के बीच विमान सेवाओं के लगातार बंद होने का सिलसिला जारी है। स्टार एयर ने पुणे-नागपुर-पुणे विमान सेवा शुरू करने के महज तीन सप्ताह बाद ही बंद कर दी है। दिवाली के ठीक पहले लिए गए इस फैसले से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। हैरानी की बात यह है कि सेवा बंद करने के पीछे कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक कारण भी नहीं बताया है।

नागपुर और पुणे के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए निराशाजनक खबर है। स्टार एयर ने 9 अक्टूबर को शुरू की गई पुणे-नागपुर-पुणे विमान सेवा अचानक बंद कर दी है। महज तीन सप्ताह में ही सेवा बंद होने से यात्रियों के सामने एक बार फिर सीमित विकल्पों की स्थिति बन गई है।

स्टार एयर ने इस मार्ग पर सप्ताह में दो दिन विमान सेवा शुरू की थी। नागपुर से पुणे के लिए प्रत्येक सोमवार और शनिवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर विमान उड़ान भरता था। वहीं, पुणे से नागपुर के लिए शुक्रवार और रविवार रात 8 बजकर 35 मिनट पर उड़ान निर्धारित थी। नागपुर से पुणे के बीच विद्यार्थियों, आईटी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों, कारोबारियों और नियमित यात्रियों की अच्छी खासी आवाजाही रहती है। दिवाली के मद्देनजर इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना थी, लेकिन ऐन त्योहार से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, कंपनी ने सेवा बंद करने के पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। माना जा रहा है कि कम यात्री संख्या, मार्ग की व्यावसायिक व्यवहार्यता या परिचालन संबंधी समस्याएं इसकी वजह हो सकती हैं। हालांकि, इन संभावित कारणों की कंपनी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि स्टार एयर इससे पहले नागपुर-किशनगढ़, नागपुर-बेलगावी और नागपुर-कोल्हापुर मार्गों पर भी अपनी विमान सेवाएं बंद कर चुकी है। अब पुणे-नागपुर सेवा बंद होने के बाद कंपनी की नागपुर से केवल नागपुर-नांदेड़ विमान सेवा ही संचालित हो रही है।