logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ईपीओएस मशीन में अनाज का स्टॉक हुआ उपलब्ध, फिर भी खाली लौट रहे राशन कार्डधारक


नागपुर: नागपुर शहर के कई राशन दुकानों पर 13 अक्टूबर से प्रशासन ने ईपीओएस मशीन में अनाज का स्टॉक उपलब्ध कराया है। लेकिन आधार कार्ड को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते लाभार्थी राशन कार्डधारक, दुकानदारों को दोषी ठहराकर खाली हाथ लौट रहे हैं। नागपुर राशन दुकानदार संघ ने प्रशासन से तत्काल इस दिक्कत को दुरुस्त करने की मांग की है।

संघ के अनुसार, प्रशासन ने अनाज का स्टॉक तो उपलब्ध करा दिया है, लेकिन आधार कार्ड संबंधी दिक्कतों की वजह से अनाज वितरण में देरी हो रही है। वितरण में देरी का जिम्मेदार राशन दुकानदारों को ठहराया जा रहा है। इससे आम लाभार्थी राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिलने से वे दुकानदारों को जिम्मेदार मानकर निराश होकर लौट रहे हैं।

संघ ने कहा है कि प्रशासन को इस संबंध में स्पष्ट सूचना जारी करनी चाहिए, ताकि लाभार्थियों को गलतफहमी न हो और दुकानदारों पर अनावश्यक आरोप न लगें। नागपुर राशन दुकानदार संघ ने आरोप लगाया कि अनाज वितरण व्यवस्था को ठप्प करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही ईपीओएस मशीन में जो भी तकनिकी दिक्कत है उसे तुरंत ठीक कर अनाज वितरण बहाल किया जाए। संघ ने जोर देकर कहा कि नवरात्र के दौरान लाभार्थियों को राशन से वंचित न रखा जाए और वितरण प्रणाली में आ रही दिक्कतों का जिम्मेदार तत्काल चिह्नित कर जवाबदेही तय की जाए।