logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

वड़सा-गड़चिरोली ब्रॉडगेज रेल लाइन का काम पूरा, वड़सा-आरमोरी सेक्शन में आज होगा स्पीड ट्रायल


गडचिरोली: गड़चिरोली के विकास को बड़ी रफ्तार मिलने जा रही है। जिले को पहली बार सीधे ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली वड़सा-गड़चिरोली रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। आज सोमवार को वड़सा-आरमोरी सेक्शन में रेलवे ट्रैक का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस रेल कनेक्टिविटी से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योग, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा-गड़चिरोली ब्रॉडगेज रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 49.50 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है और आज 21 सितंबर को वड़सा-आरमोरी सेक्शन में ट्रैक का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया जाएगा।

रेलवे ने ट्रायल के मद्देनजर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लोगों से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील की है। खासतौर पर बच्चों और मवेशियों को ट्रैक के आसपास नहीं जाने देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह रेल लाइन वड़सा, कुरुड़, आरमोरी, पालोरा, ठाणेगांव, वासाला, इंजेंसारी, देऊलगांव, आकापुर, किटाली और चुरमुरा जैसे ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों से होकर गुजरती है। वड़सा पहले से ही गोंदिया से रेल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। ऐसे में वड़सा-गड़चिरोली लाइन को परिचालन की मंजूरी मिलने के बाद गड़चिरोली सीधे गोंदिया के रास्ते नागपुर और देश के अन्य हिस्सों से जुड़ सकेगा।

करीब 1,886 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की 50:50 हिस्सेदारी है। रेल कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद गड़चिरोली में खनिज और स्टील आधारित उद्योगों को परिवहन सुविधा मिलने, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी कनेक्टिविटी बेहतर होने की संभावना है।