दिवाली से पहले चांदी के भाव धड़ाम, 5,800 रुपये की गिरावट के साथ 1.99 लाख प्रति किलों पहुंचा; सोने में भी भारी गिरावट
नागपुर: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। चांदी के भाव में इस साल अब तक 2 लाख 12 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में करीब 4 लाख 11 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंचने वाली चांदी अब घटकर 1 लाख 99 हजार रुपये पर आ गई है। वहीं, सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
दिवाली से पहले सोने-चांदी के बाजार में कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत जनवरी 2026 में करीब 4 लाख 11 हजार रुपये प्रति किलो थी, जो 23 अक्टूबर तक घटकर 1 लाख 99 हजार रुपये प्रति किलो रह गई। इस तरह चांदी के भाव में करीब 2 लाख 12 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को सोना 1,800 रुपये टूटकर 1 लाख 42 हजार 900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के भाव में भी एक दिन में 5,800 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
त्योहारों के सीजन में कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बाजार के जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियां, आर्थिक मंदी की आशंकाएं और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग आगे भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि दिवाली के बाद कीमती धातुओं के भाव में और गिरावट आएगी या फिर बाजार में दोबारा तेजी देखने को मिलेगी।
admin
News Admin