logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पेड़ो के संरक्षण के लिए साथ आएं लायंस और सयाजी शिंदे; नागपुर में लायंस इंटरनेशनल का ‘कर्मपथ’ कार्यक्रम


नागपुर: नागपुर में लायंस इंटरनेशनल की ओर से ‘कर्मपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता सयाजी शिंदे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान संस्था की ओर से पेड़ लगाओ अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की गई और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आगे की कार्ययोजना बताई गई।

लायंस इंटरनेशनल पेड़ों के संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में संस्था ने इस वर्ष एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान को और मजबूती देने तथा व्यापक रूप देने के लिए अभिनेता सयाजी शिंदे के साथ मिलकर साझा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसी को लेकर उपराजधानी नागपुर में लायंस इंटरनेशनल की ओर से ‘कर्मपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिनेता सयाजी शिंदे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

इस दौरान अभिनेता के साथ टेबल टॉक का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने अपने निजी अनुभवों के साथ-साथ पेड़ों के संरक्षण और अभियान से जुड़ी जानकारी साझा की। अभिनेता सयाजी शिंदे ने लायंस इंटरनेशनल द्वारा पेड़ों के संरक्षण को लेकर शुरू किए गए अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संस्था ने जो लक्ष्य तय किया है, उसे वह जरूर पूरा करेगी। वहीं, लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने भी पेड़ों के संरक्षण के लिए लगातार काम करने और इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।