logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अब ई-रिक्शा निर्माण के भी तय होंगे सुरक्षा मानक, ई-रिक्शा के लिए भारत NCAP जैसी व्यवस्था की तैयारी


नागपुर: देश में अब कारों की तर्ज पर ई-रिक्शा के निर्माण के लिए भी सुरक्षा मानक तय किए जाएंगे। ई-रिक्शा की गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है। इसके तहत ई-रिक्शा के निर्माण से लेकर उनकी सुरक्षा तक के लिए तय मानक बनाए जाएंगे।

देश में ई-रिक्शा आज आम लोगों के आवागमन का एक बड़ा साधन बन चुके हैं। छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। कम दूरी के सफर और सस्ती परिवहन सुविधा के चलते लोग बड़ी संख्या में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इनके साथ सुरक्षा को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार अब ई-रिक्शा के लिए नए सुरक्षा मानक तैयार करने में जुट गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ई-रिक्शा के लिए भी कारों की तरह भारत एनकैप की तर्ज पर सेफ्टी स्टैंडर्ड विकसित करने की तैयारी कर रही है। भारत एनकैप के तहत कारों की सुरक्षा जांच की जाती है और क्रैश टेस्ट के आधार पर उन्हें स्टार रेटिंग दी जाती है। अब इसी तरह ई-रिक्शा की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी एक व्यवस्था विकसित करने की योजना है।