logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधान परिषद स्नातक मतदाता चुनाव के लिए नागपुर सीट से सुधाकर कोहले भाजपा उम्मीदवार ⁕
  • ⁕ Amravati: नए सोयाबीन ने पहली बार छुआ 6 हजार रुपये का आंकड़ा, बारिश की मार से उत्पादन घटा, मंडियों में आवक कम ⁕
  • ⁕ Wardha: मार्ग पर जामठा इलाके में भीषण हादसा, पति-पत्नी और चार साल के मासूम बच्चे की मौत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: 30 करोड़ की विकास निधि पर सियासी घमासान, विकास निधि पर नगर परिषद में आरोप-प्रत्यारोप ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नए सोयाबीन ने पहली बार छुआ 6 हजार रुपये का आंकड़ा, बारिश की मार से उत्पादन घटा, मंडियों में आवक कम


अमरावती: की कृषि उपज मंडी में नए सोयाबीन की आवक शुरू होते ही किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नए सोयाबीन को पहली बार 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव मिला है। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 5 हजार 328 रुपये प्रति क्विंटल है। ऐसे में किसानों को एमएसपी से करीब 900 रुपये अधिक भाव मिल रहा है।

हालांकि, इस साल बारिश की अनियमितता का सीधा असर सोयाबीन के उत्पादन पर पड़ा है। कई इलाकों में प्रति एकड़ 10 से 20 क्विंटल तक फसल का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। उत्पादन में कमी के चलते मंडियों में सोयाबीन की आवक फिलहाल कम है। इसका असर बाजार भाव पर भी दिखाई दे रहा है।एक ओर सोयाबीन के दाम बढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर किसानों के पास बेचने के लिए सोयाबीन की मात्रा ही कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार में सोयाबीन की आवक बढ़ने पर भाव किस दिशा में जाते हैं, इस पर किसानों की नजर बनी हुई है।

पितृपक्ष समाप्त होने के बाद मंडियों में सोयाबीन की आवक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद बाजार भाव में तेजी बरकरार रहती है या कीमतों में बदलाव आता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।