logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

तीन बार बढ़ी डेडलाइन, फिर भी अधूरी इटारसी-नागपुर तीसरी रेल लाइन; 2021 में पूरा होना था काम, अब मार्च 2028 का लक्ष्य


नागपुर: इटारसी-नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना की रफ्तार ऐसी है कि पांच साल में पूरा होने वाला काम अब 12 साल तक खिंचता नजर आ रहा है। साल 2016 में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी और 2021 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हुआ। इसके बाद डेडलाइन आगे बढ़ती रही। पहले दिसंबर 2027 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य था, लेकिन अब इसे मार्च 2028 तक पूरा करने की नई समयसीमा तय की गई है। यानी 2021 में पूरी होने वाली रेल लाइन के लिए अब यात्रियों को मार्च 2028 तक इंतजार करना पड़ेगा।

पांच साल का लक्ष्य, अब 12 साल का इंतजार
इटारसी-नागपुर के बीच 297 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना को वर्ष 2016 में मंजूरी दी गई थी। उस समय इसे पांच साल में पूरा करने की योजना थी। इस हिसाब से 2021 तक पूरी रेल लाइन शुरू हो जानी चाहिए थी। लेकिन निर्माण कार्य में देरी के चलते परियोजना निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो सकी। समयसीमा बढ़ती गई और अब मार्च 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

129 किलोमीटर का काम पूरा, बाकी हिस्सों में निर्माण जारी
रेलवे की ताजा जानकारी के मुताबिक नागपुर से चिचोंडा तक 129 किलोमीटर रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है और इसे परिचालन के लिए शुरू कर दिया गया है। वहीं, मुलताई-आमला के बीच 23 किलोमीटर का काम अंतिम चरण में है। इसे जनवरी 2027 तक शुरू करने की संभावना है। इसके अलावा आमला-मरामझिरी, मरामझिरी-धाराखोह और धाराखोह-टान खंडों में निर्माण कार्य जारी है। धाराखोह-मरामझिरी के घाट क्षेत्र में दो सुरंगों का निर्माण भी किया जा रहा है।

आखिर कब पूरा होगा इंतजार?
इटारसी-नागपुर रेल मार्ग पर तीसरी लाइन बनने से ट्रेनों की आवाजाही को गति मिलेगी। मौजूदा रेल नेटवर्क पर यात्री और मालगाड़ियों का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी। लेकिन 2021 की समयसीमा चूकने के बाद अब मार्च 2028 का लक्ष्य रेलवे के सामने है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार रेलवे तय समय पर तीसरी रेल लाइन का काम पूरा कर पाएगा?

चौथी लाइन की भी तैयारी
तीसरी रेल लाइन के साथ इस रूट पर चौथी रेल लाइन की भी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को अगस्त 2025 में मंजूरी मिल चुकी है। अब भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। वर्धा-नागपुर तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना में सेवाग्राम-अजनी के बीच 61.55 किलोमीटर का हिस्सा चालू किया जा चुका है। वहीं अजनी-नागपुर और सेवाग्राम-वर्धा के बीच काम जारी है। सेवाग्राम में रेल फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जा रहा है।

भुसावल-वर्धा सेक्शन में भी विस्तार की योजना
भुसावल-बडनेरा-वर्धा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन की योजना पर भी काम चल रहा है। इस पूरे सेक्शन की लंबाई 314 किलोमीटर है। अगस्त 2025 में इसकी DPR को मंजूरी दी गई थी। फिलहाल भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया की तैयारी जारी है। बडनेरा-वर्धा सेक्शन का काम नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत किया जा रहा है।