WhatsApp Web से जरा संभलकर! एक गलती और हैकर्स के हाथ पहुंच सकते हैं आपके मैसेज, गृह मंत्रालय की चेतावनी
नई दिल्ली: अगर आप भी कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए! आपकी एक छोटी-सी लापरवाही निजी संदेशों को हैकर्स तक पहुंचा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संवेदनशील सरकारी कामकाज के लिए WhatsApp Web का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। आशंका है कि इसके जरिए हैकर्स किसी के अकाउंट तक पहुंच बनाकर उसके निजी संदेश पढ़ सकते हैं और उसके नाम से दूसरों को मैसेज भी भेज सकते हैं।
दरअसल, WhatsApp Web के माध्यम से अकाउंट की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। यदि किसी का अकाउंट हैकर्स के नियंत्रण में चला जाता है, तो वे उसकी निजी बातचीत पढ़ने के साथ ही उसकी पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी संदेश भेज सकते हैं। इससे गोपनीय जानकारी के दुरुपयोग और धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है।
ऐसे में संवेदनशील सरकारी कामकाज और गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। डिजिटल दुनिया में छोटी-सी चूक भी बड़ी सुरक्षा चूक बन सकती है।
admin
News Admin