logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

MSIDC के विधि पैनल में शामिल हुए नागपुर के एडवोकेट कौशल रजनीकांत त्रिवेदी


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (MSIDC) ने नागपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल रजनीकांत त्रिवेदी को अपने विधि पैनल में शामिल किया है। उनकी यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की गई है। MSIDC के निदेशक बृजेश दीक्षित ने यह नियुक्ति की है।

एडवोकेट कौशल रजनीकांत त्रिवेदी को विधि क्षेत्र में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। वे इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ और महाराष्ट्र प्रशासकीय न्यायाधिकरण में वन विभाग से संबंधित मामलों के संचालन के लिए विशेष सरकारी अभियोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा, 20 अगस्त 2016 को जारी अधिसूचना के तहत उन्हें मुंबई स्थित उच्च न्यायालय की मूल शाखा में सहायक सरकारी वकील के पद पर भी नियुक्त किया गया था।

कानूनी क्षेत्र में योगदान के साथ ही एडवोकेट त्रिवेदी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। 10 जुलाई 2000 को दूसरों की जान बचाने के साहसिक कार्य के लिए नागपुर पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था।

MSIDC के दो वर्षीय विधि पैनल में शामिल होने के बाद अब एडवोकेट कौशल रजनीकांत त्रिवेदी निगम से जुड़े विभिन्न कानूनी मामलों में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस नियुक्ति को नागपुर के विधि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।