logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, खेती के कार्यों के लिए रॉयल्टी मुक्त मिलेंगे गौण खनिज; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विधानसभा में दी जानकारी ⁕
  • ⁕ "2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे..." विधायक साजिद पठान को 'बिश्नोई गैंग' की धमकी, कांग्रेस आक्रामक ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

आम जनता को बड़ी राहत! अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम


नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर आम जनता, नौकरीपेशा मिडिल क्लास और वाहन चालकों के लिए आज का दिन साल की सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई भारी गिरावट का असर अब घरेलू बाजार पर दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी 'नायरा एनर्जी' (Nayara Energy) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की भारी कटौती का ऐलान कर दिया है। संशोधित की गईं ये नई दरें आज (1 जुलाई, 2026) से ही देश भर में लागू हो गई हैं। पिछले दो वर्षों से भी ज्यादा समय में यह पहला मौका है जब किसी तेल कंपनी ने खुदरा ईंधन (Retail Fuel) के दामों में इतनी बड़ी कटौती की है।

वेस्ट एशिया संकट में राहत से सस्ता हुआ क्रूड ऑयल
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध जैसी स्थितियों के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे। हाल ही में महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' (Strait of Hormuz) के दोबारा खुलने और तनाव में आई कमी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें काफी नीचे आ गई हैं। इसी का सीधा फायदा नायरा एनर्जी ने अपने ग्राहकों तक पहुंचाया है।

दिलचस्प बात यह है कि इसी साल 26 मार्च को जब संकट गहराया था, तब नायरा ने ही सबसे पहले पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹3 बढ़ाए थे। अब अंतरराष्ट्रीय स्थितियां सुधरते ही कंपनी ने पूरी बढ़ोतरी वापस लेते हुए 'जैसे थे' की स्थिति बहाल कर दी है।

देश के 7,000+ पेट्रोल पंपों पर मिलेगा फायदा
रूस की रोसनेफ्ट (Rosneft) समर्थित कंपनी नायरा एनर्जी के देश भर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इन सभी आउटलेट्स पर आज सुबह से ही ग्राहकों को सस्ते दामों पर ईंधन मिलना शुरू हो गया है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) की वजह से अंतिम रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। उदाहरण के लिए, इस कटौती के बाद गुजरात के कई हिस्सों में पेट्रोल ₹101.80 और डीजल ₹97.63 प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है।

सरकारी तेल कंपनियां अभी भी शांत?
प्राइवेट सेक्टर की नायरा एनर्जी ने जहां ₹5 और ₹3 की बड़ी कटौती कर बाजी मार ली है, वहीं इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपनी कीमतों को स्थिर रखा है। देश के 90% से ज्यादा पेट्रोल पंपों का संचालन करने वाली इन सरकारी कंपनियों के आउटलेट्स पर दिल्ली में पेट्रोल अभी भी 102.12 रूपये और डीजल 95.20 रूपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। अब देखना यह होगा कि बाजार में प्रतिस्पर्धा (Competition) को बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय मंदी का लाभ देने के लिए सरकारी कंपनियां आने वाले दिनों में आम जनता को राहत देती हैं या नहीं।