logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Commercial LPG Prices Cut: घरेलु गैस सिलेंडर के दामों में कटौती के बाद अब कमर्शियल एलपीजी की कीमत 158 रुपये घटी


नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 158 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज से प्रभावी होंगी और दिल्ली में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1,522 रुपये होगी।

इससे पहले रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को तोहफा देते हुए घरेलू रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की कटौती की थी।

वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) दोनों सिलेंडरों के लिए मासिक संशोधन प्रत्येक महीने के पहले दिन होता है, नई दरें 1 सितंबर से प्रभावी हो जाती हैं।