logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आंदोलन के 24 दिन बाद शुरू हुई सोयाबीन खरीद, किसानों को मिली राहत


अमरावती: अंजनगाव सुर्जी तहसील के कापूसतलणी स्थित सुमित्राई फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित सरकारी सोयाबीन खरीद केंद्र पर 2 जनवरी से रुकी हुई सोयाबीन की खरीद 25 जनवरी को आखिरकार शुरू हो गई।

यह खरीद प्रहार जनशक्ती संघटना के अंजनगाव सुर्जी उप तहसील प्रमुख अरुण शेवाणे के आंदोलन के बाद शुरू हुई।किसान जयदीप रामेश्वर गिरनाले  ने 2 जनवरी को अपनी सोयाबीन कंपनी में लाया था, लेकिन ग्रेडर ने उसे खरीदने से मना कर दिया और ट्रैक्टर को हटाने के लिए कहा।

सोयाबीन एफएक्यू दर्जे का होने के बावजूद, कंपनी ने इसे पांच-छह दिन तक नहीं खरीदा, जिससे शेतकऱी परेशान हो गए। शेतकऱी ने ६ जनवरी को आत्मदहन की धमकी दी।अरुण शेवाणे ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की और सोयाबीन को जलाने की धमकी दी।

इसके बाद नाफेड केंद्र के संचालक ने शेतकऱी की मांग मानी और 24 दिन बाद उनका 53 बैग सोयाबीन खरीदा और ट्रैक्टर ट्रॉली का किराया भी दिया। किसानों ने इस फैसले पर संतुष्टि व्यक्त की।